फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rape cases are increasing in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में रेप की घटनाओं में वृद्घि

Mon, 18 Feb 2013 10:55 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
rape cases are increasing in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में दुष्कर्म के दो नये मामले सामने आये, जिनमें एक नाबालिग पीड़िता भी शामिल है। एक घटना विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के गृह विधानसभा क्षेत्र की है जहां अनुसूचित जनजाति की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


एक अन्य मामले के तहत बिलासपुर जिले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना थाने तक पहुंची है। वहीं एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ जबरदस्ती का प्रयास करने की घटना भी सामने आई है।
विज्ञापन


राजधानी से लगे बेमेतरा जिले में अनुसूचित जनजाति की महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मजदूरी करने से मना करने पर बेमेतरा जिले में दो लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया। घटना 12 फरवरी की रात की है। घटना के दिन उसका पति ससुराल गया हुआ था। उसके लौटने के बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक ज्येष्ठ माह में भी उक्त आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया था, लेकिन तब वह लोक-लाज से चुप रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार साजा से 16 किमी. दूर ग्राम चोरभटी में 12 फरवरी को 35 वर्षीय पीड़िता अपने तीन बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात लगभग 12 बजे गांव के ही बेदराम लोधी (42) और भुनेश्वर वर्मा (45) उसके घर में घुस गए और उसे उठा कर पास के ही एक निमार्णाधीन घर में ले गए जहां उन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बयान में कहा है कि बेदराम और भुनेश्वर उसे खेत में काम करने के लिए दबाव डालते थे। मना करने पर वे दुष्कर्म की धमकी देते थे। पिछले वर्ष मई में भी दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।

उधर बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके में स्कूल से घर लौटी एक नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार युवती घटना के बाद बेहोश हो गई, जिसका उपचार रतनपुर में कराया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गिधौरी गांव की है। पीड़िता समीप के एक हाईस्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। दोपहर तीन बजे जिस समय वह स्कूल से लौटी तब उसके माता-पिता रोजगार गारंटी कार्ड बनवाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर अकेली लड़की को पाकर पास में ही रहने वाले दो युवक सुरित कुमार पिता ईश्वर प्रसाद और अनूप कुमार पिता फेकू सूर्यवंशी जबरदस्ती घुस आए और धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

लड़की के मां-बाप के लौटने पर दोनों युवक भाग खड़े हुए। घर पहुंचकर मां-बाप ने देखा कि लड़की बेहोश हो गई है। उसे अचेतावस्था में सरपंच की गाड़ी से रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उपचार कराया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

रतनपुर थाने में पीड़ित लड़की के माता-पिता और ग्रामीणों ने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 450 जी और धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया और गांव में दबिश देकर शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर जिले के ही तिल्दा-नेवरा इलाके में गोबर बीनने खेत गई 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले सिरवे निवासी राजेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोहका गांव की किशोरी गोबर बीनते हुए सिरवे खार पहुंच गई। किशोरी को अकेला देख सिरवे निवासी राजेश वर्मा (34 वर्ष) उसके पास पहुंच गया और उससे गलत बातें करने लगा। आपत्ति जताते हुए किशोरी ने उसे दूर धकेल दिया।

आरोपी ने किशोरी को मोटरसाइकिल पर बिठाने की कोशिश की और असफल रहने पर उसने किशोरी की जांघ में दांत काट लिया। दूर कुछ लोगों को देख लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी मोटर साइकिल से भाग निकला। किशोरी ने परिजनों के साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


पहले ही झालियामारी दुष्कर्म मामले से परेशान राज्य सरकार के सामने दुष्कर्म के नए मामले सामने आने से परेशानी और बढ़ सकती है। नेता प्रतिपक्ष के इलाके में दुष्कर्म की घटना सामने आने से सदन में यह मुद्दा उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed