आजाद की जगह भगत को श्रद्धांजलि, मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की शिक्षा मंत्री द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने का विवाद थमा भी नहीं था कि अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह उनसे भी दो कदम आगे निकल गए। सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें वो चन्द्रशेखर आजाद की जगह भगत सिंह को नमन करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ट्विटर पर किए गए पोस्ट में चन्द्रशेखर आजाद की जगह शहीदे आजम भगत सिंह की फोटो लगी थी। हालांकि फेसबुक पर की गई पोस्ट में वो चन्द्रशेखर आजाद को ही नमन करते नजर आए।
जिसमें उन्होंने लिखा है, ''मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूत चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर शत्-शत् नमन''। हालांकि सच चाहे जो भी हो सोशल मीडिया पर चन्द्रशेखर आजाद की बजाय उनकी भगत सिंह वाली पोस्ट की चर्चा ज्यादा रही। वहीं इससे पूर्व बुधवार को ही झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव डा. कलाम को श्रद्धाजंलि देती नजर आईं थीं।
नीरा यादव ने डा. कलाम को दी थी श्रद्धाजंलि
झारखंड की शिक्षा मंत्री का पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हुई। कलाम को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें एक स्थानीय समाचार पत्र में भी छपी थी जिसे आनंद रंगनाथन नाम के शख्स ने ट्वीटर पर शेयर किया।
यह तस्वीरें एक स्कूल फंक्शन के दौरान खींची गई हैं राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में उनकी खुब आलोचना की जा रही है। लोगों का कहना है कि यह मंत्री डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दे रही हैं जो कि अभी जिंदा हैं।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक जब नीरा यादव डॉ कलाम को श्रद्धांजली दे रहीं थी तो उस वक्त वहां बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल, स्कूल के अध्यापक उमेश प्रसाद के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
वहीं नीरा यादव ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को श्रद्धांजली नहीं दी। उन्होंने कहा, 'उनकी तस्वीर पर पहले से ही किसी ने माला पहना रखी थी। मैंने केवल उस पर तिलक लगाया था।