फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh said in Rajnandgaon that the world is proud of us

Rajnandgaon: विश्व हम पर कर रहा है गर्व, रमन सिंह बोले- पीएम मोदी को जाता है देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का श्रेय

Wed, 28 Jun 2023 09:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Jun 2023 09:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
 

विज्ञापन
Raman Singh said in Rajnandgaon that the world is proud of us
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव के गायत्री विद्यापीठ में शिक्षाविदों से चर्चा की और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी शराबबंदी को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया बयान।

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरा विश्व हम पर गर्व कर रहा है। डॉ रमन सिंह ने शिक्षाविदों को केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार शराबबंदी की ओर बढ़ रही थी, प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लगातार भाजपा बैठक लेकर तैयारियों में जुट गई है वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव पहुंचे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed