फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh on ts singhdeo statement in chhattisgarh rajnandgaon

सिंहदेव के बयान पर बोले रमन सिंह: कहा- भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले; कांग्रेस के झूठे वादे हम करेंगे सच

Tue, 31 Jan 2023 06:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अंतिम व्यक्ति तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा परिचय कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
raman singh on ts singhdeo statement in chhattisgarh rajnandgaon
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की असफलता को लोगों तक लेकर जा हैं।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख मकान गरीबों को मिलने थे, लेकिन राज्य सरकार ने वो भी छीन लिए। उसके लिए हर विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार बनेगी तो हम सारे आवास लौटा देंगे। कांग्रेस ने जितने झूठे वादे किए, उन्हें सच करेंगे। पूर्व सीएम मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन




सिंहदेव ने कहा था- भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती
राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर बात की। कहा कि, भाजपा का साफ लक्ष्य और सिद्धांत है। पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। भाजपा किसी को निमंत्रण देने के लिए नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि, आप आइये, अगर कोई खुले मन से आता है तो भाजपा के दरवाजे उसके लिए जरूर खुले हैं। सिंहदेव ने कहा था कि वे भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे। उनकी व्यक्तिगत विचारधारा उससे नहीं जोड़ती। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति से बहुत छेड़खानी हुई
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारतीय संस्कृति के साथ बहुत छेड़खानी की गई है। बार-बार नाम बदलने का काम किया गया है। भारत के मान-सम्मान और गौरव को ठेस पहुंचाई गई है। नामों को अगर फिर से लौटाने का प्रयास होता है, तो क्या गलत है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित उपाध्याय जी के नाम से रखा गया। हबीबगंज रेलवे स्टेशन, मुगल गार्डन का अब नाम बदला गया है। यह भारत का गौरव को बढ़ाने वाली बात है।



विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंह सहित तमाम नेता पहुंचे। बैठक में प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अंतिम व्यक्ति तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा परिचय कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ आगामी रूपरेखा भी तय की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed