फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh government will terminate shikshakarmi in chhattisgarh denied fulfilling demands

हड़ताली शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त करेगी रमन सरकार, मांगें मानने से पहले ही कर चुकी है इनकार

Mon, 04 Dec 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
raman singh government will terminate shikshakarmi in chhattisgarh denied fulfilling demands
रमन सिंह
छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार ने शिक्षाकर्मियों की मांगों को मानने से इनकार पहले ही कर दिया था और अब बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉन्ट्रैक्ट में काम करनेवाले इन शिक्षाकर्मियों के बड़े नेताओं को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। शिक्षाकर्मियों के आंदोलन की वजह से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार ने तय कर लिया है कि मंगलवार से हर कीमत पर शिक्षाकर्मियों को काम पर लौटाया जाएगा और प्राथमिक स्कूल चालू करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अनुबंध पर काम कर रहे और शिक्षाकर्मी कहे जानेवाले एक लाख 80 हजार शिक्षक अपनी नौकरी को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षाकर्मियों की सरकार से चल रही बातचीत दो बार विफल हो जाने के बाद शनिवार को इन्होंने राजधानी में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। लेकिन शुक्रवार की आधी रात को प्रस्तावित विरोध रैली से पहले ही सरकार ने 24,000 शिक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया जिसमें सिर्फ रायपुर से ही 2,343 हिरासत में लिए गए। प्रदर्शनकारियों को निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आंदोलनरत शिक्षाकर्मियों में 7 की मौत, सरकार से बातचीत विफल, महाआंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा कर्मियों को पंचायत निकाय मानदंड के आधार पर नियुक्त करते हैं और वे स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का एक बड़ा हिस्सा हैं। अनुबंध पर काम कर रहे ये शिक्षाकर्मी शिक्षकों के खाली पड़े पदों के लिए अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही इनकी मांग है कि समान कार्य के लिए समान वेतन मिले और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। 


राज्य सरकार इन शिक्षाकर्मियों को नियमित करने की किसी भी संभावना से इनकार कर चुकी है। सरकार का आरोप है कि कुछ नेता बरगला रहे हैं इसलिए पहले उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। हालांकि छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार को 6 शिक्षक नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया।  

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: एक ही कमरे में पढ़ रहे पहली से पांचवीं तक के छात्र, टीचर भी सिर्फ एक

खबरों के मुताबिक बर्खास्त किए गए शिक्षाकर्मियों में नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष विकास राजपूत, शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष युवराज साहू, नगरीय निकाय शिक्षक संघ के जिला संयोजक चंद्रशेखर तिवारी, नवीन शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव गिरीश साहू, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed