फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh_chhatisgarh_12 mp_ elections

'तब जानवरों की तरह बिक गए थे विधायक'

Tue, 01 Oct 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 01 Oct 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
raman singh_chhatisgarh_12 mp_ elections

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुई एक रैली में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लोगों से कहा कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन


उन्होंने जोगी सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2000-2003 में तो विधायक ऐसे बिके थे जैसे जानवर बिकते हैं। आपने एक वोट दिया वे विधायक बन गए। इसीलिए आपका एक एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है।  

उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और जो पहली सरकार बनी, उसने भय और आतंक का राज कायम कर दिया।

क्या था मामला
अजीत जोगी के शासन काल में भाजपा के 12 विधायकों को तोड़ कर कांग्रेस में शामिल कर लिया गया था। उन्हीं विधायकों और कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए रमन सिंह अपनी बात कह रहे थे।  
विज्ञापन


तीसरी बार समर्थन की मांग
मुंगेली में हुई सभा में उन्होंने भाजपा को तीसरी बार समर्थन देने की बात कही। ग्रामीणों से कहा कि एक वोट का असर और फर्क दोनों आपने देखा है।

राज्य व केंद्र में सरकार बनाने किया आह्वान

रमन सिंह ने दिल्ली की सरकार बदलने का आह्वान करते हुए भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के लिए जनसमर्थन भी जुटाया। उन्होंने लोगों से सीधे सवाल किए कि प्रधानमंत्री के रूप में आप किसे देखना चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली में मोदी की नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed