फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipure: Interstate female smuggler was supplying ganja with a minor in Chhattisgarh, Police arrested accused

अंतर्राज्यीय महिला तस्कर नाबालिग के साथ छत्तीसगढ़ में खपा रही थी गांजा: बस से कर रही थी सप्लाई, पुलिस ने दबोचा

Wed, 20 Mar 2024 04:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 20 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

ओडिशा की महिला तस्कर नाबालिग के साथ छत्तीसगढ़ में गांजा खपा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बस से सप्लाई करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 24 किलो 390 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
 

विज्ञापन
Raipure: Interstate female smuggler was supplying ganja with a minor in Chhattisgarh, Police arrested accused
महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राज्यीय महिला तस्कर ओडिशा से रायपुर चलने वाली बस से गांजा लेकर आ रही थी। ओ नाबालिग बालक के साथ गांजा को रायपुर बेचने के फिराक में आ रही थी। मुखबिर की ओर से इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पुलिस ने बस का चेकिंग कर महिला के साथ नाबालिक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से रायपुर की ओर आ रहीं एक बस में सवार एक महिला और लड़का अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने के लिए रायपुर आ रहे हैं। इसके बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस टीम गठित किया गया। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने बस रोकवाया।
विज्ञापन


मुखबीर के बताए हुलिए के महिला और लड़के को पहचान कर पकड़ा गया। पुलिस के पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुम्मन जेना निवासी ओडिशा का होना बताया। वहीं लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। पुलिस ने उनके पास रखें बैग की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें तीन अलग-अलग बैगों में गांजा रखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने महिला आरोपी कुम्मन जेना और विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24.390 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजा की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 254/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed