फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Weather in Chhattisgarh takes a turn, rain and lightning alert issued in more than 20 districts

गर्मी के बीच राहत की बारिश: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

Fri, 08 May 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 08 May 2026 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather in Chhattisgarh takes a turn, rain and lightning alert issued in more than 20 districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कई जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण मध्य प्रदेश, उड़ीसा और बिहार के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम प्रभावित हो रहा है। इन सिस्टम्स के असर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और अंधड़ की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। केवल राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को चरमा में 3 सेंटीमीटर और गरियाबंद में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed