{"_id":"69fac8b149efe621da0df44d","slug":"weather-changed-due-to-storm-and-rain-temperature-dropped-in-chhattisgarh-providing-relief-from-heat-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से बदला मौसम: छत्तीसगढ़ में गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से बदला मौसम: छत्तीसगढ़ में गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम
Wed, 06 May 2026 10:21 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 06 May 2026 10:21 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदलाव का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है। खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिसके चलते अब अधिकांश जगहों पर पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं, जिसके चलते वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। यही कारण है कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन रही है।