फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Vishnudeo Sai New Cabinet Formation 9 MLAs will become ministers in Sai cabinet list of names revealed

Vishnudeo Sai New Cabinet Formation: साय कैबिनेट में ये नौ विधायक बनेंगे मंत्री, जानें गठन पर क्या बोले थे CM

Fri, 22 Dec 2023 10:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 10:54 AM IST
सार

Vishnudeo Sai New Cabinet Formation: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके नाम सामने आ आए हैं।

विज्ञापन
Vishnudeo Sai New Cabinet Formation 9 MLAs will become ministers in Sai cabinet list of names revealed
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vishnudeo Sai New Cabinet Formation: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आज साय मंत्रिमंडल का पहली बार गठन होने जा रहा है। आज दोपहर 11:45 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। किस किस विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसका इंतजार विधायकों के साथ ही प्रदेश की जनता को भी था। ऐसे में नौ नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

राजभवन में होगा कार्यक्रम
बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इसका एलान किया। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। जिसमें कुल नौ विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले बीती 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साय मंत्रिमंडल में ये नौ विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
1. बृजमोहन अग्रवाल
2. रामविचार नेताम
3. केदार कश्यप
4. दयालदास बघेल
5. लखन देवांगन
6. श्याम बिहारी जायसवाल
7. ओपी चौधरी
8. टंकराम वर्मा
9. लक्ष्मी राजवाड़े

विज्ञापन

मंत्रिमंडल के गठन पर क्या बोले थे सीएम साय
मंत्रिमंडल गठन पर सीएम साय ने कहा कि मैं हाल ही में दिल्ली गया था, जहां मैंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। नामों को लेकर चर्चा हुई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरे शामिल होंगे। कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह जल्दी ही किया जाएगा। विष्णुदेव साय ने बीते सप्ताह दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट में 10 और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। संविधान के नियमों के तहत 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीएम को जोड़कर अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद की हुई शपथ
इससे पहले 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed