फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   vidhansabha chunav 2023; jccj will take out jan adhikar yatra in chhattisgarh

'कांग्रेस को सत्ता नहीं, सजा': JCCJ मार्च में निकालेगी जन अधिकार यात्रा, जन अदालत लगाकर पेश करेगी चार्जशीट

Mon, 13 Feb 2023 01:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 01:14 PM IST
सार

बैठक में संकल्प लिया गया कि 2023-2024 के चुनाव में हर हाल में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाएंगे। साथ ही तीन प्रस्ताव पास किए गए। 
 

विज्ञापन
vidhansabha chunav 2023; jccj will take out jan adhikar yatra in chhattisgarh
जेसीसीजे की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक संभावित है। ऐसे में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी मार्च में जन अधिकार यात्रा निकालेगी। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्रों में जन अदालत लगाएगी। इसका उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और कांग्रेस को सत्ता में नहीं रहने की सजा सुनाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी ने सोमवार को रायपुर में बैठक बुलाई थी। 

विज्ञापन




सिविल लाइन स्थित सागौन बंगले में हुई जेसीसीजे की प्रदेश कार्यकारिणी कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, ऋचा जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में संकल्प लिया गया कि 2023-2024 के चुनाव में हर हाल में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाएंगे। साथ ही तीन प्रस्ताव पास किए गए। 

विज्ञापन
  • जन अधिकार यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन के कारण यात्रा के अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मार्च माह के मध्य से आरंभ हो सकती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • छत्तीसगढ़ में दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध एक मजबूत विकल्प देने, समान विचारधारा वाले अन्य दलों से बातचीत करने और गठबंधन की संभावनाओं पर अंतिम निर्णय लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी को अधिकृत किया जाता है। 
  • पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रत्येक विधानसभा में लोगों के बीच जाकर विधानसभा स्तरीय समस्याओं की सूचि  तैयार करेंगे। इसे कांग्रेस सरकार के विरुद्ध "आरोप पत्र" यानि "चार्जशीट" का रूप दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में विशाल जन अदालत लगाकर, 'चार्जशीट' दाखिल की जाएगी और कांग्रेस सरकार को इस बार  सत्ता नहीं सजा देने (वोट न देने) का फैसला पारित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed