फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   three workers died and seven injured in rkm power plant accident in sakti

छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा: अचानक टूटकर नीचे गिरा लिफ्ट, तीन मजदूरों की मौत; सात घायल

Wed, 08 Oct 2025 11:26 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: राहुल तिवारी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:26 AM IST
सार

डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं साथ मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
three workers died and seven injured in rkm power plant accident in sakti
आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में सात से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत कार्य के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

सक्ती एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं। सभी मजदूर बॉयलर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। पुलिस मौके पर मौजूद है, स्थिति नियंत्रण में है। हादसे की खबर फैलते ही प्लांट में कार्यरत मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। एहतियातन डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन

इस हादसे मृतक की पहचान अंजनी कुमार, मिश्रीलाल, रविंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायलों में बबलू प्रसाद गुप्ता, राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन, बलराम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed