{"_id":"69fedd759697f657cf0df7d9","slug":"target-of-agricultural-loan-of-8800-crores-minister-kedar-kashyap-said-there-should-be-no-shortage-of-ferti-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"8800 करोड़ के कृषि ऋण का लक्ष्य: मंत्री केदार कश्यप बोले- समितियों में खाद-बीज की कमी न हो, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8800 करोड़ के कृषि ऋण का लक्ष्य: मंत्री केदार कश्यप बोले- समितियों में खाद-बीज की कमी न हो, दिए ये निर्देश
Sat, 09 May 2026 12:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 09 May 2026 12:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर किसानों को खाद, बीज और ऋण की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर किसानों को खाद, बीज और ऋण की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पैक्स (पीएएक्स) समितियों में किसानों की मांग के अनुसार समय पर खाद और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएं।
चालू सीजन के लिए आठ हजार 800 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 741 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। कुल 10 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 5.42 लाख मीट्रिक टन (54 प्रतिशत) का भंडारण पूरा हो चुका है। वर्तमान में समितियों में यूरिया (2.56 लाख टन), डीएपी (67 हजार टन), एनपीके (1.01 लाख टन), पोटाश (39 हजार टन) और एसएसपी (78 हजार टन) उपलब्ध है।
मंत्री कश्यप ने डीएपी की संभावित वैश्विक कमी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए और किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी दी गई कि इस सीजन के लिए 4.95 लाख क्विंटल बीज की मांग है। अब तक 81 हजार 640 क्विंटल प्रमाणित बीज का भंडारण किया जा चुका है। मंत्री कश्यप ने बीज निगम को समितियों में जल्द से जल्द शेष आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मार्कफेड एमडी जितेंद्र शुक्ला, बीज निगम एमडी अजय अग्रवाल, अपेक्स बैंक एमडी के.एन. कांडे सहित कृषि और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के सीईओ उपस्थित रहे।