फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   santosh panday taunts on cg congress for maoist

Raipur News: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना; कहा- कांग्रेस का हाथ माओवादियों के साथ

Mon, 25 Aug 2025 09:23 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
santosh panday taunts on cg congress for maoist
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को नक्सलवाद समर्थक बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। पांडेय ने कहा कि बघेल ने अपनी पूरी सरकार को कोयला, शराब, पीएससी, डीएमएफ, महादेव सट्टा एप समेत अनेक घोटलों में झोंक दिया और उनमें अनेक नेता, अधिकारी, दलाल जेल में बंद हैं। बघेल और उनकी सरकार ने कभी बस्तर के आदिवासियों की फिक्र तक नहीं की, आज रेड्डी की उम्मीदवार बनाने वाली कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल भाषा की मर्यादा तक भुला बैठे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पाण्डेय ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसनीत इंडी गठबंधन ने आज एक ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जो माओवादी विचारधारा से प्रेरित हैं और सलवा जुडूम के खिलाफ दिया गया उनका निर्णय बस्तर और बस्तर के आदिवासियों के विरोध में रहा। यहाँ तक कि रेड्डी का फैसला प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ रहा। स्व. महेन्द्र कर्मा, स्व. नन्दकुमार पटेल आदि झीरम नक्सली हिंसा में शहीद कांग्रेस नेताओं का स्मरण करते हुए पांडेय ने कहा कि यदि सलवा जुडूम के खिलाफ फैसला नहीं आता तो प्रदेश में नक्सलवाद तो बहुत पहले ही खत्म हो जाता। रेड्डी ने तब नक्सलियों के कार्य को क्रांतिकारी तक बताया! भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में इतने महत्वपूर्ण पद के ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना यकीनन देश के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शाह के प्रति प्रयुक्त भाषा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा न केवल राजनीतिक, अपितु पारिवारिक संस्कारहीनता की परिचायक है। बघेल के पिता की सनातन विरोधी टिप्पणियों और भ्रष्टाचार के मामले में बेटे की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए तीखा कटाक्ष किया कि सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसके बहत्तर छेद। श्री पाण्डेय ने कहा कि बेदाग छवि के धनी लौहपुरुष सदृश्य केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने उपराष्ट्रपति पद के कांग्रेस प्रत्याशी रेड्डी को लेकर जो भी कहा है, वह एकदम सही है। कांग्रेस और बघेल के कथन के प्रदेश की जनता गम्भीरता से कतई नहीं लेती। वीभत्स हिंसा करके आदिवासियों का खून बहाने वाले माओवाद प्रेरित उग्रवादी कर रहे हैं और कांग्रेस उनकी समर्थन कर रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही व प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed