{"_id":"654bda7918eae3ccd50bdc44","slug":"raipur-stone-pelting-on-the-convoy-of-congress-candidate-rudra-kumar-of-navagarh-assembly-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur : बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur : बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज
Thu, 09 Nov 2023 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 03:33 AM IST
सार
वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं।
विज्ञापन
#WATCH | Chhattisgarh: Chhattisgarh Minister & Congress Candidate Guru Rudra Kumar's convoy reportedly attacked with stones in Bemetara, on Wednesday late. pic.twitter.com/e7DxPpKUX4
— ANI (@ANI) November 8, 2023
विज्ञापन
बेमेतरा की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने उस समय हमला किया जब वह एक कार्यक्रम में थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अचानक अंधेरे में हुए पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस हमले के बाद उनके समर्थक नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल गुरु रुद्रकुमार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं। वहीं उनका आज गुरुवार का प्रचार प्रसार का शेड्यूल भी देर रात 12 बजे जारी किया गया है। आज वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में जनसंपर्क करेंगे।
गुरु रुद्र कुमार वर्तमान में अहिवारा से कांग्रेस के विधायक व पीएचई मंत्री भी हैं। इस बार वे बेमेतरा जिले के नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक चुनाव में उनकी दो बार विधानसभा सीट बदल चुकी है।
