फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur Municipal Corporation's strictness: 8 shops locked for non-payment of dues, 4 paid on the spot

रायपुर निगम की सख्ती: बकाया न चुकाने पर 8 दुकानों पर ताला, 4 ने मौके पर भरा पैसा

Thu, 16 Apr 2026 12:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Apr 2026 12:19 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से डिमांड नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम सीधे प्रतिष्ठानों तक पहुंची।

विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation's strictness: 8 shops locked for non-payment of dues, 4 paid on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से डिमांड नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम सीधे प्रतिष्ठानों तक पहुंची।
विज्ञापन


जोन 9 के राजस्व अमले ने अभियान चलाकर कई दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान निगम की सख्ती देखते ही चार दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी। इनसे कुल 80,592 रुपए की वसूली की गई।
विज्ञापन


हालांकि, भुगतान से इनकार करने वाले आठ बड़े बकायादारों पर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया। इन पर कुल 3,65,510 रुपए की बकाया राशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील की गई दुकानों में बरखा अग्रवाल, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद और इंद्रमणि मिनरल इंडिया समेत अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed