{"_id":"63bbeaa583001943ac6c3e5e","slug":"raipur-international-cricket-matches-will-played-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: राजधानी में खेले जाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, तीन सौ से लेकर 10 हजार रुपये तक मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: राजधानी में खेले जाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, तीन सौ से लेकर 10 हजार रुपये तक मिलेंगे टिकट
Mon, 09 Jan 2023 03:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:52 PM IST
सार
रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 300 रुपए से मैच के टिकट के दाम शुरु होंगे। 300 रुपए वाला टिकट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा। 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का भी टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
राजधानी में खेले जाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है, जहां नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच वन-डे मैच खेलें जायेंगे। आपको बता दे कि, इसके लिए टिकट और खाने-पीने की चीजों के दाम तय कर दिए गए हैं। 300 रुपए से टिकट के दाम शुरू होंगे।
विज्ञापन
वहीं 2 साल तक के बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी। बच्चों के लिए बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है स्टेडियम में। ये प्रदेश में पहला इंटरनेशनल वन डे मैच होगा। पहली बार टीम इंडिया के मैच की मेजबानी रायपुर को मिली है।
विज्ञापन
रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 300 रुपए से मैच के टिकट के दाम शुरु होंगे। 300 रुपए वाला टिकट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा। 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का भी टिकट लेना होगा। संघ की ओर से 500 लोगों को सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच के दौरान पार्किंग की व्यवस्था एनआरडीए की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
300 रुपए वाली स्टूडेंट टिकट के बाद 500, 1000, 1250 और 1500 दाम के टिकट होंगे। इसके बाद सिल्वर 5000, गोल्ड 6000 और 7500 के टिकट होंगे। कॉर्पोरेट बॉक्स के 10 हजार रुपए देने होंगे। टिकट ऑनलाइन पेटीएम के जरिए 12 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी टिकट बेचे जाने की व्यवस्था की जा रही है।