{"_id":"63e7490b61326e61b50f9286","slug":"raipur-assistant-teacher-strike-and-rally-police-stops-protestors-apprehend-from-various-places-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: आज होने वाली सहायक शिक्षकों की रैली को पुलिस ने रोका, अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: आज होने वाली सहायक शिक्षकों की रैली को पुलिस ने रोका, अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया
Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
ठीक परीक्षा के समय में हड़ताल करने के सवाल पर शिक्षकों का कहना है कि यदि हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो हम पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपना काम करेंगे।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए सहायक शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में आज होने वाली सहायक शिक्षकों की रैली और मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षकों का जत्था रायपुर जाने को निकला था, जिसे राजधानी पहुंचने से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने रोक लिया। पुलिस ने जगह-जगह से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शिक्षक पुलिस की इस कार्रवाई को दमनकारी बता रहे हैं।
देर रात से सहायक शिक्षक पुलिस की कस्टडी में हैं। शिक्षकों की मांग है कि वेतन विसंगति दूर की जाए। प्रदर्शन कर रहे सहायक शिक्षकों का कहना है कि लगभग पांच साल पहले जब कांग्रेस की सरकार नहीं थी, तब रायपुर में उनके धरना प्रदर्शन स्थल पर आकर भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम उनकी सारी मांगे पूरी करेंगे। अब जब कांग्रेस की सरकार बन गई है तब भी उन्होंने अपना वादा नहीं पूरा किया है इसलिए हम उन्हें याद दिला रहे हैं कि वे हमारी मांग पूरी करें अन्यथा यूं ही हड़ताल प्रदर्शन जारी रहेगा।
ठीक परीक्षा के समय में हड़ताल करने के सवाल पर शिक्षकों का कहना है कि यदि हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो हम पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। सहायक शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ जगहों पर तो स्कूल बंद करने की भी नौबत आ चुकी है।