फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh

Rail Roko Andolan: छत्तीसगढ़ में थमे ट्रेनों के पहिए, कांग्रेसियों ने पटरियों पर लेटकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Sep 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Sep 2023 07:34 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली हजारों ट्रेनों को बिना किसी शेड्यूल और जानकारी के रद्द कर रही है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। 

विज्ञापन
Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल रोकी। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ से चलने वाली यात्री ट्रेनों को रद्द कर रही है। जिससे रेलवे को घाटे में लाकर अडानी के हाथों में इसे सौंपा जा सके। इस प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर मालगाड़ियों के साथ यात्री ट्रेनें भी कांग्रेसियों ने रोकी है। 

विज्ञापन


इस दौरान रेलवे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी की भी खबरें सामने आई। लेकिन कांग्रेसियों ने अपना आंदोलन बंद नहीं किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली हजारों ट्रेनों को बिना किसी शेड्यूल और जानकारी के रद्द कर रही है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है।  पिछले एक साल से लगातार ट्रेनें या तो लेट चल रही हैं या फिर त्यौहार आने से पहले ट्रेनें रद्द कर दी जाती हैं। 

विज्ञापन

Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर कटनी रेल खंड के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने रेल की पटरी पर उतरकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरवाही विधायक केके ध्रुव सहित तमाम कांग्रेसी रेलवे स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठे। 


 

Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
कोरबा

कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर के साथ मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। विभिन्न मार्गों पर रेल गाड़ियों को रद्द करने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया। कोरबा में मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धर्म जयगढ़ विधायक लालजीत सिंह रतिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन

Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
महासमुंद 

महासमुंद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेल रोको आंदोलन करने की कोशिश की। परन्तु आरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस ने मेन गेट पर ही कांग्रेसियों को रोका दिया। कांग्रेसी वहीं मेन गेट पर ही धरने पर बैठ गये और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
बीजापुर 

बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यात्री ट्रेनों की आवागमन में हो रही लेट लतीफी के विरोध में रेल मंत्री भारत सरकार के नाम तहसीलदार बीजापुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने मीडिया से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेल सुविधा को समाप्त करने की साजिश रच रही है।


 

Rail Roko Andolan Wheels of trains stopped in Chhattisgarh
रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
दुर्ग 

यात्री ट्रेनों के निरस्त करने के विरोध में आज दुर्ग में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दुर्ग रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी को करीब आधे घण्टे तक रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया कि यह तो महज सांकेतिक प्रदर्शन था। आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed