Rail Roko Andolan: छत्तीसगढ़ में थमे ट्रेनों के पहिए, कांग्रेसियों ने पटरियों पर लेटकर किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली हजारों ट्रेनों को बिना किसी शेड्यूल और जानकारी के रद्द कर रही है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल रोकी। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ से चलने वाली यात्री ट्रेनों को रद्द कर रही है। जिससे रेलवे को घाटे में लाकर अडानी के हाथों में इसे सौंपा जा सके। इस प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर मालगाड़ियों के साथ यात्री ट्रेनें भी कांग्रेसियों ने रोकी है।
इस दौरान रेलवे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी की भी खबरें सामने आई। लेकिन कांग्रेसियों ने अपना आंदोलन बंद नहीं किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली हजारों ट्रेनों को बिना किसी शेड्यूल और जानकारी के रद्द कर रही है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। पिछले एक साल से लगातार ट्रेनें या तो लेट चल रही हैं या फिर त्यौहार आने से पहले ट्रेनें रद्द कर दी जाती हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर कटनी रेल खंड के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने रेल की पटरी पर उतरकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरवाही विधायक केके ध्रुव सहित तमाम कांग्रेसी रेलवे स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठे।
कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर के साथ मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। विभिन्न मार्गों पर रेल गाड़ियों को रद्द करने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया। कोरबा में मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धर्म जयगढ़ विधायक लालजीत सिंह रतिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
महासमुंद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेल रोको आंदोलन करने की कोशिश की। परन्तु आरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस ने मेन गेट पर ही कांग्रेसियों को रोका दिया। कांग्रेसी वहीं मेन गेट पर ही धरने पर बैठ गये और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यात्री ट्रेनों की आवागमन में हो रही लेट लतीफी के विरोध में रेल मंत्री भारत सरकार के नाम तहसीलदार बीजापुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने मीडिया से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेल सुविधा को समाप्त करने की साजिश रच रही है।
यात्री ट्रेनों के निरस्त करने के विरोध में आज दुर्ग में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दुर्ग रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी को करीब आधे घण्टे तक रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया कि यह तो महज सांकेतिक प्रदर्शन था। आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।