फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Police arrested five accused in Raipur double murder case

Raipur: रायपुर डबल मर्डर केस में मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

रायपुर में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested five accused in Raipur double murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में पंडरी थाना इलाके में दो युवक की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में बीती रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सूचना मिलते जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि हत्या  पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है, जिसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है। इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहरहाल पंडरी थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज  किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे पुत्र प्रफुल्ल दुबे, दीपक साहू पुत्र टीकाराम साहू, धनेन्द्र साहू पुत्र रामजी साहू, पारसमणी साहू उर्फ बोडा पुत्र कृष्ण साहू, नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी पुत्र सुरेश गोस्वामी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी गोकुल नंदन साहू पुत्र भागवत राम घटना में घायल हो गया था, उसका उपचार अस्पताल में जारी है। आरोपी की हालत में सुधार होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुरूराम निषाद ने थाना पंडरी में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रात करीब 10:20 बजे कुछ लोगों ने उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में गोकुल निषाद और जीतू की हत्या करने की बात कबूली है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed