{"_id":"646e08546e6c2eb1d804b523","slug":"one-worker-died-due-to-fire-in-the-factory-in-raipur-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत: रायपुर की रॉयल फैब्रिकेशन में हादसा, महिला सहित दो कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत: रायपुर की रॉयल फैब्रिकेशन में हादसा, महिला सहित दो कर्मचारी झुलसे
Wed, 24 May 2023 06:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 May 2023 06:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि आग वहां रखे ऑयल में लगी है। हादसे में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रायपुर स्थित फैक्ट्री में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिंघानिया चौक के पास रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई है। इस घटना में महिला सहित दो कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से एक की मौत होने की आशंका है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री के ऑफिस में हुई है। फैक्ट्री में लोहे का सामान बनता है। बताया जा रहा है कि आग वहां रखे ऑयल में लगी है। हादसे में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन