फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   NSUI state secretary attacked with deadly weapon police arrested two miscreants

Raipur: एनएसयूआई प्रदेश सचिव पर किया घातक हथियार से वार, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 24 May 2023 09:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 May 2023 09:10 PM IST
सार

एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताभ हुसैन और उसके साथ देर रात में चौक में खड़े थे , तभी दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
NSUI state secretary attacked with deadly weapon police arrested two miscreants
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के डीडी नगर इलाके में गोल चौक पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव पर एक बदमाश और उसके साथी ने नुकीले हथियार से हमला किया है। इससे बुरी तरह से घायल प्रदेश सचिव को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया और उनका जुलूस निकाला। 

विज्ञापन


बीती देर रात हमला करने वाला ओम दुबे और उसके साथी मौके से फरार हो गए। एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताभ हुसैन और उसके साथ देर रात में चौक में खड़े थे , तभी दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बदमाश ओम दुबे और उसका साथी रवि चौक पर पहुंचे। पुराने बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और ओम दुबे ने मेहताभ को पास के दुकान वाले से कैचीनुमा चीज से मेहताब के जांघ पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ओम दुबे और उसके साथी वहां से फरार हो गए। मेहताब ने पुलिस थाना डीडी नगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू की। देर रात तक डीडी नगर पुलिस ने ओम साहू और उसके साथी रवि को पकड़ा।

ओम साहू आदतन अपराधी है, उसके थाने में मारपीट के दस से अधिक मामले दर्ज हैं। अगस्त 2022 में 307 के मामले में डीडी नगर पुलिस ने ही उसे जेल भेजा था, जो जेल से 9 महीने बाद 15 दिन पहले जेल से छूटा है। आरोपी ओम दुबे  डीडी नगर थाने के गुंडा बदमाश लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed