फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Mansukh Mandaviya said successful landing of Chandrayaan 3 is nectar rain of Amrit Kaal

Chandrayaan 3 Landed: रायपुर में चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न, मनसुख मंडाविया बोले- ये अमृत काल की अमृत वर्षा

Wed, 23 Aug 2023 08:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह हमारा यह चंद्रयान मिशन सारी दुनिया के सामने आया है। भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हुआ है।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said successful landing of Chandrayaan 3 is nectar rain of Amrit Kaal
रायपुर में चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग का प्रसारण भाजपा कार्यालय में देखा गया। जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, वैसे ही हर्ष का सागर हिलोरे मारने लगा। केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह हमारा यह चंद्रयान मिशन सारी दुनिया के सामने आया है। भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हुआ है। वैज्ञानिक जगत में भारत सिरमौर बन गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वह स्वर्ण काल है जिसकी प्रतीक्षा भारत कर रहा था। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारे विज्ञान और तकनीकी के सामने आज सारी दुनिया बौनी नजर आ रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया, जो आज तक विकसित देशों के वैज्ञानिक नहीं कर सके। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहरा दिया। आज सारा देश खुशी से झूम रहा है। हमारे वैज्ञानिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष विज्ञानी के रूप में प्रतिष्ठापित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जिस अवधारणा पर काम किया है और कर रहे हैं, यह सफलता उसका प्रतिबिंब है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारा इसरो अंतरिक्ष विज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र है। आज सारी दुनिया ने भारत और उसके अनुसंधान संस्थान इसरो का लोहा मान लिया है। हमारे वैज्ञानिक कभी हार नहीं मानते। पिछली विफलता ने हमें दुखी अवश्य किया था लेकिन हम हताश नहीं हुए। क्योंकि हमारा नेतृत्व हार को जीत में बदलने का मंत्र देता है। हम आपदा में अवसर तलाशते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि पिछली विफलता जब चंद्रयान-2 की अंतिम समय में तकनीकी दिक्कत से हमारे सामने आई, तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी के सबसे चमकदार सितारे बन चुके हैं। आज भारत के मुकाबले कोई भी नहीं है। जब नेतृत्व सक्षम हो तो उससे वैज्ञानिकों को संबल मिलता है। हमारे वैज्ञानिकों में कभी कोई कमी नहीं रही। लेकिन भारत के राजनीतिक नेतृत्व में वैज्ञानिकों को दुनिया का सिरमौर बनाने का माद्दा नहीं था। आज सक्षम नेतृत्व है और हमारे सक्षम वैज्ञानिक दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर चुके हैं।

प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि आज इसरो ने जो सफलता अर्जित की है, वह आने वाले समय में भारत को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा दे रही है। हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा पर जीत दर्ज करने के बाद अब दुनिया को अंतरिक्ष की जो जानकारी देंगे, वह भारत ही कर सकता था और भारत ने कर दिया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश की 140 करोड़ जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत का मस्तक और ऊंचा हुआ है। भविष्य में हमारे वैज्ञानिक ऐसी ही उपलब्धियां अर्जित करते रहेंगे, जिन्हें देखकर दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री द्वय ओपी चौधरी, विजय शर्मा, भाजपा मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति सदस्य पंकज झा, मीतुल कोठारी सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed