फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Major crackdown on fake currency supply in Raipur: DRI seizes bags of currency notes from travel Office

रायपुर में नकली नोटों की सप्लाई पर बड़ा वार: डीआरआई ने ट्रैवल ऑफिस से बरामद किए नोटों के बोरे

Wed, 06 May 2026 04:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 06 May 2026 04:52 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में जाली नोटों के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापेमारी की है। रिंग रोड स्थित एक ट्रैवल्स ऑफिस से संदिग्ध नकदी के तीन बोरे बरामद किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Major crackdown on fake currency supply in Raipur: DRI seizes bags of currency notes from travel Office
हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में जाली नोटों के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापेमारी की है। रिंग रोड स्थित एक ट्रैवल्स ऑफिस से संदिग्ध नकदी के तीन बोरे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी मिली थी कि ट्रैवल कंपनी के जरिए बड़ी मात्रा में नकली नोटों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक भेजा जा रहा है। DRI की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और 10, 20 व 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे जब्त किए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये पार्सल पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे थे। इसके लिए बस सेवा का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों को शक है कि यह काम एक संगठित नेटवर्क के तहत किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से उदय सिंह बिस्वाल नाम के व्यक्ति ने इन बोरों को रवाना किया था, जिन्हें दिल्ली में कमल किशोर गुप्ता तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, DRI की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस खेप को बीच में ही पकड़ लिया।


फिलहाल जब्त नोटों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे पूरी तरह नकली हैं या किसी अन्य प्रकार की अवैध गतिविधि से जुड़े हैं। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed