फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   lover killed girlfriend in dispute of money in chhattisgarh raipur

रायपुर में महिला की गला काटकर हत्या: प्रेमी मोहम्मद सुल्तान गिरफ्तार, रुपयों को लेकर हुआ था दोनों में विवाद

Wed, 15 Feb 2023 02:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 02:23 PM IST
सार

सुलतान ने कुछ रुपए रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
lover killed girlfriend in dispute of money in chhattisgarh raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या  का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्राभट्टी के पास की घटना है।  इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मोहम्मद सुल्तान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन




आरोपी ने चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में  ही की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को जांच में खुलासा हुआ कि इमराना और आरोपी सुल्तान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और पसंद करने लगे।
विज्ञापन


सुलतान ने कुछ रुपए रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed