फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   jan adhikar Rally, chhattisgarh Reservation file stuck in Raj Bhavan; CG congress

जन अधिकार रैली: सीएम भूपेश बघेल बोले- 'राजभवन में अटकी आरक्षण की फाइल, संवैधानिक व्यवस्था का नहीं हो रहा पालन'

Tue, 03 Jan 2023 04:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 04:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली आयोजित की। रैली निकालने से पहले कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए अपने खास में अंदाज में कहा कि 'कका अभी जिंदा है।'

विज्ञापन
jan adhikar Rally, chhattisgarh Reservation file stuck in Raj Bhavan; CG congress
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली आयोजित की। रैली निकालने से पहले कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए अपने खास में अंदाज में कहा कि 'कका अभी जिंदा है।' आज की रैली अधिकार रैली है। संविधान में जो व्यवस्था है, उसका पालन नहीं हो रहा है। इस वजह से जन अधिकार रैली निकाली गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री चौबे ने कहा कि आरक्षण मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार है। बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति को राजभवन की प्रेस विज्ञप्ति बना दी जाती है। आरोप लगाते हुए कहा कि लग रहा है कि प्रदेश में राजभवन का संचालन बीजेपी कार्यालय से हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांगने की नहीं बल्कि अधिकार की रैली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 71 विधायक वाली सरकार साल 2023 में 75 वाली सरकार होगी। ये लड़ाई की शुरुआत है। अंजाम जो भी हो देखेंगे। 



राज्यपाल के पद का दुरुपयोग: लखमा
दूसरी ओर अपने बयानों के लिए फेमस  उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल वाली रमन सरकार की दुकान बंद हो चुकी है। अब दिल्ली में मोदी सरकार की दुकान बंद होगी। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के पद का दुरुपयोग हो रहा है। बीजेपी ने राजभवन को अखाड़े का मैदान बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल अपने पद की गरिमा का ख्याल नहीं रख रही हैं पर जनता सब देख रही है। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 90 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
 

'जनता से बदला ले रही बीजेपी'
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा आरक्षण के नाम पर जनता से बदला ले रही है। बस्तर में भाजपा के लोग आग लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भूपेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने सभी वर्गों को आरक्षण देने का काम किया है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।  

सिंहदेव  ने कहा- 'राज्यपाल निणर्य नहीं ले पा रहीं, तो दे दें इस्तीफा  
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज बनकर काम कर रही है पर बीजेपी जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस जनता के अधिकार के लिए सड़क पर लड़ाई लड़ेगी। जन अधिकार रैली जनता की रैली है। विधानसभा के निर्णय को राजभवन में रोका गया है। राज्यपाल अगर निणर्य नहीं ले पा रही हैं तो उन्हें इस पद से अलग कर लेना चाहिए। राज्य में भर्ती प्रकिया भी रुक गई है। युवाओं को नौकरी से वंचित करने का काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed