{"_id":"69fc59a9f54199383e0053fc","slug":"ipl-ticket-scam-begins-fake-websites-active-in-raipur-for-matches-cricket-fans-should-be-cautious-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल टिकट के नाम पर ठगी शुरू: रायपुर में मैचों को लेकर फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव, क्रिकेट फैंस रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल टिकट के नाम पर ठगी शुरू: रायपुर में मैचों को लेकर फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव, क्रिकेट फैंस रहें सतर्क
Thu, 07 May 2026 02:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 May 2026 02:52 PM IST
सार
नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के टिकट खरीदने की होड़ के बीच अब ऑनलाइन ठगी का मामला भी सामने आने लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के टिकट खरीदने की होड़ के बीच अब ऑनलाइन ठगी का मामला भी सामने आने लगा है। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुछ स्कैमर्स आईपीएल टिकट बुकिंग के नाम पर नकली वेबसाइट और लिंक सोशल मीडिया व इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट की कीमतें सामान्य से कई गुना ज्यादा बताई जा रही हैं। कुछ मामलों में लोगों से 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रकम वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
इस मामले पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी चेतावनी जारी की है। संघ ने साफ कहा है कि अभी तक टिकट बिक्री के लिए कोई आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में इंटरनेट या सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
संघ ने क्रिकेट फैंस से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंक खाते और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन और क्रिकेट संघ ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देते हैं।