फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   IAF choppers made 404 sorties to ferry polling staff in Naxal-hit Bastar during CG 1st phase elections

CG Chunav 2023: पहले चरण को सफल बनाने के लिए वायुसेना ने भरीं 404 उड़ानें, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की सराहना

Sat, 11 Nov 2023 11:18 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर में मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए भारतीय वायु सेना ने छह दिनों तक आठ एमआई-17 हेलिकॉप्टरों के साथ 404 उड़ानें भरीं।

विज्ञापन
IAF choppers made 404 sorties to ferry polling staff in Naxal-hit Bastar during CG 1st phase elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर में मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए भारतीय वायु सेना ने छह दिनों तक आठ एमआई-17 हेलिकॉप्टरों के साथ 404 उड़ानें भरीं। पहले चरण के चुनाव के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में वोटिंग मशीनों के साथ मतदान दलों को पहुंचाया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


बस्तर संभाग के बारह निर्वाचन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से थे, जहां 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। इन 20 सीटों पर 78 प्रतिशत का उच्च मतदान दर्ज किया गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, "सभी चुनौतियों को पार करते हुए, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आठ एमआई 17 के साथ 404 उड़ानें भरीं, 853 मतदान दल के सदस्यों को 43 स्थानों से सुरक्षित रूप से पहुंचाया, जिससे एक सफल चुनावी प्रक्रिया संभव हो सकी। भारतीय वायु सेना को सलाम।"
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि 7 नवंबर को हुए मतदान के लिए 4 से 6 नवंबर तक बस्तर संभाग के पांच जिलों सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के 156 मतदान केंद्रों पर 860 से अधिक मतदान दल के सदस्यों को एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed