फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   G20 on September 18 to 19 in Raipur

Raipur: रायपुर में 18 से 19 सितंबर को G20, बृजमोहन बोले- अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात, मिलेगा फायदा

Wed, 06 Sep 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 07:58 PM IST
सार

महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत सारे देश हैं जिन देशों की समस्या एक समान है। जब G 20 का गठन हुआ था तब बैंकिंग और आर्थिक मुद्दों के लिए हुआ था।  

विज्ञापन
G20 on September 18 to 19 in Raipur
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में G 20 सम्मेलन होना है। यह 18 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा। इसे लेकर रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई है। सभी जगहों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। G 20 सम्मेलन की अलग- अलग थीम लगाई गई है। इसके साथ ही चित्रकार इसका थीम बना रहे हैं। इस दौरान रायपुर दक्षिण बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि G20 की अध्यक्षता करने का मौका भारत को मिला है। यह भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों को शामिल कर दिया है। कुछ नए विषय भी शामिल किए हैं, जिसके माध्यम से भारत विश्व गुरु बने, भारत सोने की चिड़या बने और भारत विश्व की अगवाई करे उसके लिए एक रास्ता खुलता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी अब विश्व नेता के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। मानव जीवन को सुखी कैसे बनाया जाए इसके बारे में चर्चा होगी। आतंकवाद के बारे में चर्चा होगी। इस चर्चाओं से भारत को एक पहचान मिलेगी। भारत के दृष्टि कोण पूरे विश्व में जाएगा। इससे भारत को फायदा होगा।

विज्ञापन

 

महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत सारे देश हैं जिन देशों की समस्या एक समान है। जब G 20 का गठन हुआ था तब बैंकिंग और आर्थिक मुद्दों के लिए हुआ था, लेकिन आज G20 सम्मेलन के उद्देश्य से एक दूसरे देशों की सहायता करके उनके तकलीफों को दूर करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed