{"_id":"6a03062538ae93a39c05baad","slug":"fruit-trader-robbed-after-being-lured-into-friendship-36-thousand-rupees-crossed-at-gun-knife-in-raipur-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: फल कारोबारी को दोस्ती के जाल में फंसाकर लूटा, रायपुर में बंदूक-चाकू दिखाकर 36 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: फल कारोबारी को दोस्ती के जाल में फंसाकर लूटा, रायपुर में बंदूक-चाकू दिखाकर 36 हजार पार
Tue, 12 May 2026 04:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 May 2026 04:21 PM IST
सार
रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके परिचित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके परिचित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी लूट ली। आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर करीब 36 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित शेख शाहिल रोज की तरह बाम्बे मार्केट में फल बेचने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहा था। वह दिनभर की कमाई अपने साथ लेकर जा रहा था। इसी दौरान तालाबपार इलाके के पास उसे राजा बैझड़ नाम का युवक मिला, जो उसके पिता का पुराना परिचित बताया जा रहा है।
राजा ने शाहिल को बातचीत में उलझाया और अल्ताफ नाम के व्यक्ति का घर पूछने के बहाने उसे अंदर गली की तरफ ले गया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने अचानक शाहिल को पकड़ लिया। एक आरोपी ने पीछे से गला दबोचा, जबकि बाकी ने हाथ पकड़कर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर उसकी जेब में रखी 36,600 रुपये की रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद चारों आरोपी बाइक और एक्टिवा से भाग निकले। डरे हुए शाहिल ने पहले परिचितों को घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी राजा बैझड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।