फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   former minister Brijmohan Agarwal targeted CM Bhupesh in Jhiram Massacre

झीरम कांड में CM पर निशाना: पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले- नक्सलियों ने जिसका नाम पूछकर छोड़ा, वह आपकी कैबिनेट में

Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
सार

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री जी, कभी-कभी सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह समय-समय पर जाहिर होता रहता है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं।

विज्ञापन
former minister Brijmohan Agarwal targeted CM Bhupesh in Jhiram Massacre
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के झीरम कांड के गुरुवार को 10 साल पूरे हो जाएंगे। इसे लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। कहा कि, भूपेश बघेल जी, झीरम घटना सिर्फ आपके लिए नहीं, हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी मित्र थे। इस मामले में राजनीति आप कर रहे हैं, भाजपा नहीं। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा है कि, आप बताते क्यों नहीं? नक्सलियों ने जिसका नाम पूछकर छोड़ा, वह आपके मंत्रीमंडल का प्रमुख सहयोगी है। सीएम बघेल ने एक दिन पहले कहा था कि, भाजपा कुछ छिपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि, इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी आपसे चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अग्रवाल ने कहा कि, आप तो कहते थे, गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? या फिर ऐसा कहना आपकी कोरी बयानबाजी का हिस्सा था। स्पष्ट करें। कहा कि, झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नहीं भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के दो टुकड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री जी, कभी-कभी सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह समय-समय पर जाहिर होता रहता है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed