फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Fierce fire broke out in the cabin of the truck while cooking food in Ratanpur Pendra Marwahi News

Pendra Marwahi News: पेंड्रा के रतनपुर में खाना बनाते समय ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला

Mon, 13 Feb 2023 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Feb 2023 09:01 AM IST
सार

पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बंजारी घाटी में चालक और खलासी ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में खाना बना रहे थे। उसी दौरान स्टोव में आग लग गई। इससे आग तेजी से केबिन में फैल गई। देखते ही देखते केबिन जल गया।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in the cabin of the truck while cooking food in Ratanpur Pendra Marwahi News
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के रतनपुर आरएमकेके रोड पर खाली खड़े ट्रक में आग लग गई। दरअसल, ट्रक का चालक और परिचालक सड़क किनारे ट्रक के केबिन में स्टोव पर खाना बना रहे थे, उसी समय ट्रक के केबिन में आग लग गई, चालक और परिचालक ट्रक से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बंजारी घाटी का है। यहां पर चालक और परिचालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में खाना बना रहे थे। उसी दौरान स्टोव में आग लग गई। इससे आग तेजी से केबिन में फैल गई। देखते ही देखते केबिन को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


चालक और खलासी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर केंदा पुलिस चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ट्रक का चालक और खलासी मामूली रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed