फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   ED raids in Chhattisgarh Team raids at more than 12 Congress leaders house

Chhattisgarh ED Raid: 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घरों-दफ्तर में छापा, AICC के अधिवेशन से पहले पहुंची ईडी

Mon, 20 Feb 2023 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Feb 2023 09:58 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला खनन घोटाले मामले में आज यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ में 12 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। तलाशी में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के आवासीय और कार्यालय परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
ED raids in Chhattisgarh Team raids at more than 12 Congress leaders house
छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। सुबह 5 बजे से ईडी की टीम रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर और दफ्तर पहुंची है। दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन




इसमें छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल के टिकरापारा निवास पर कार्रवाई चल रही है, तो वहीं निगम मंडल सदस्य कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के मोवा स्थित निवास औरअवंती विहार स्थित डडसेना के निवास पर छापामारी चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इनके यहां छापा
इसके अलावा कांग्रेस नेता आरपी सिंह, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के दोनों घरों पर ईडी ने छापा मारा है। विधायक के सेक्टर-5 और हाउसिंग बोर्ड के घर में ईडी ने दबिश दी है। गिरीश के घर भी ईडी की टीम पहुंची है। बता दें कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन होने जा रहा है। इसके पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर कांग्रेस नेताओं के घर ईडी का छापा पड़ना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बड़े स्तर पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के घर ईडी का छापा राजनीतिक दिशा की ओर इशारा कर रहा है। 




क्या हैं इस छापेमारी के मायने?
इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह चुके हैं कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वह ऐसा करके हमें डराना चाहती है पर हम डरने वाले  नहीं हैं। बता दें कि इस साल ऐसा पहली बार है कि ईडी ने सीधे किसी कांग्रेसी नेता के घर धावा बोला है। लगातार प्रदेश में कोल लेवी के मामले में कार्रवाई चल रही थी, जिसमें कई आईएएस और कोल से जुड़े व्यापारी जेल में ईडी की रिमांड पर हैं। इतने बड़े पैमाने पर कांग्रेसी नेताओं  के घर और कार्यालय में छापेमारी कहीं ना कहीं कोल से जुड़े मामले की तरफ इंगित कर रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed