फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Elderly and differently abled will get facility in Chhattisgarh assembly elections

Raipur: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- विस चुनाव में 80 से अधिक आयु के व्यक्ति और दिव्यांग डाक से कर सकेंगे मतदान

Sat, 26 Aug 2023 04:44 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोग डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन
Elderly and differently abled will get facility in Chhattisgarh assembly elections
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोग डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही वोट डाल सकेंगे। उन्होंने कहा  कि राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2 लाख से अधिक मतदाता हैं।

विज्ञापन


80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा होगी और यही सुविधा विकलांग व्यक्तियों (40 प्रतिशत से अधिक) के लिए भी उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें पांच दिनों के भीतर फॉर्म भरना होगा। उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पिक ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन

 


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चल रहे विशेष सारांश पुनरीक्षण -2 के दौरान पांच विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों में छूट गए लोगों को मतदाताओं के रूप में नामांकित करने के लिए एक गहन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 11 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुमार की अध्यक्षता में ईसीआई टीम ने पिछले दो दिनों के दौरान यहां राजनीतिक दलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ-साथ राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। कुमार ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में 1.97 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 98.5 लाख महिलाएं और 98.2 लाख पुरुष और 762 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed