फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Delhi and Punjab CM arvind Kejriwal-Bhagwant Mann will be visit in Raipur

Raipur : केजरीवाल और भगवंत मान आज रायपुर के चुनावी दौरे पर, देंगे जीत का मंत्र, जारी करेंगे गारंटी कार्ड

Sat, 19 Aug 2023 03:02 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 03:02 AM IST
सार

दोनों नेता एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Delhi and Punjab CM arvind Kejriwal-Bhagwant Mann will be visit in Raipur
सीएम केजरीवाल, भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए चुनावी मंत्र देंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्त लेकर बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर आएंगे। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज केजरीवाल की शानदार एंट्री 
प्रदेश की चुनावी राजनीति में आज आम आदमी पार्टी की शानदार एंट्री होगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल चुनावी वादे न कर गारंटी कार्ड जारी करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि हमारी पार्टी वादे नहीं करती। झूठे वादे करना बीजेपी और कांग्रेस का काम है। आप गारंटी देती हैं। जनता के लिए कामों की गारंटी सीएम केजरीवाल राजधानी रायपुर में देंगे। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद जो गारंटियां आम आदमी पार्टी ने दी थी, उन्हें पूरा किया। उसी तरह की गारंटी छत्तीसगढ़ में आप आदमी पार्टी देगी। 

आप पूरी तरह से प्रदेश में सक्रिय
केजरीवाल दोपहर डेढ़ बजे के बाद आप कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान मंच पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोमल हुपेंडी ने बताया कि ये सभा प्रदेश कार्यकर्ताओं के लिए अहम रहेगी। इसके बाद कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव में जुट जाएंगे। बता दें कि आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बहुत पहले ही मिल चुका है। इसके बाद पार्टी अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार धरना, प्रदर्शन और विधायकों के निवास का घेराव कर रही है। तिरंगा यात्रा भी निकाल रही है। 



ये ऐलान कर सकते हैं सीएम केजरीवाल

  • मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा 
  • सबसे अधिक समर्थन मूल्य देना
  • युवाओं के लिए सरकारी नौकरी
  • ट्रैफिक और फ्री एजुकेशन 
  • कर्मचारियों को नियमित करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed