फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Cyclone wreaks havoc in Kanker, death of a child studying in fourth standard

Chhattisgarh: आंधी तूफान का कहर, लाड़ी पर गिरा पेड़, चौथी में पढ़ने वाले बच्चे की मौत

Sat, 08 Apr 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Apr 2023 12:03 PM IST
सार

गुरुवार की आंधी तूफान ने तीन भाइयों के बीच के एकलौते चिराग को बुझा दिया। पेड़ लाड़ी गिरने से गुरुवार को चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की दब गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Cyclone wreaks havoc in Kanker, death of a child studying in fourth standard
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके की ग्राम पंचायत मरकानार में आम का एक विशालकाय पेड़ लाड़ी पर गिरने से गुरुवार को चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की दब गया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मासूम ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, दर्जनभर गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मरकानार निवासी चमन पटेल की साइकिल पंचर की दुकान गांव में है। 
विज्ञापन


दुकान में चमन का बेटा रोहन पटेल अकेला बैठा था इस बीच आम का पेड़ा लाड़ी पर गिर गया। आम के पेड़ के नीचे वह दब गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से बच्चे को पेड़ की शाखाएं काटकर बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने देखा कि अधिक खून बह रहा है। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोहन पटेल अपने माता-पिता की एक लौती संतान था। बड़े पिता और चाचा के बीच में वह अकेला बच्चा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की आंधी तूफान ने तीन भाइयों के बीच के एकलौते चिराग को बुझा दिया। चौथी क्लास में पढ़ने वाला रोहन काफी होनहार था, पिता की साइकिल की दुकान पर अक्सर बैठने से गांव में सभी लोगों से परिचित था। बच्चे की मौत होने से गांव में मातम छा गया है। वहीं बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

आंधी तूफान के चलते कैसेकोड़ी गांव में 11 केवी की लाइट पर पेड़ गिरने से जगह-जगह तार टूट गया। तार टूटने से गांव में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की ओर से बताया जा रहा कि नदी पार के अधिकतर गांवों में बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए हैं। पेड़ गिरने से तार टूट गए। मुख्य लाइन का तार टूटने से करीब दर्जनभर गांव में कल से अंधेरा छा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed