फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM of Chhattisgarh said we have done work for the poor

Chhattisgarh News: 'हम बांटने की राजनीति नहीं करते', सीएम बघेल बोले- हमने ली है प्रदेश के गरीबों की सुध

Sun, 20 Aug 2023 01:44 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि हम अपने काम के नाम पर वोट मांगते हैं और अपने काम को लेकर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान सीएम ने अपने कार्यकाल के कामकाज को गिनाया और साथ ही कहा कि 2023 चुनाव में कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सत्ताा में काबिज होगी। 

विज्ञापन
CM of Chhattisgarh said we have done work for the poor
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि हम भगवान राम के नाम पर वोट नही गांगते हैं। सीएम ने कहा कि हम अपने काम के नाम पर वोट मांगते हैं और अपने काम को लेकर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान सीएम ने अपने कार्यकाल के कामकाज को गिनाया और साथ ही कहा कि 2023 चुनाव में कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सत्ताा में काबिज होगी। 

विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि हमने कभी राम के नाम पर वोट नहीं मागा, और न मांगेंगे। कण-कण में राम हैं। शबरी के राम, भांजा राम, वनवासी राम, कौशल्या के राम हैं।  राम आस्था का विषय हैं। सीएम बघेल ने रमन सिंह पर हमला बोललते हुए कहा कि पिछले 15 साल की बीजेपी सरकार में छत्तीसगढ़ की पहचान खदान के कारण या फिर नक्सल घटनाओं से होती थी। सीएम ने कहा कि अब प्रदेश की पहचान बदली है। भूपेश बघेल ने अपने सरकार के कामकाज को भी गिनाया और कहा कि गांधी जी ने ग्राम स्वराज्य की बात कही थी। प्राचीन समय में गांव में उत्पादन होता था और शहर विपणन का केंद्र था। आज हम छत्तीसगढ़ को उसी दिशा में ले जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में गांव संपन्न हुए हैं, उद्योग बढ़ा है। सबकी जेब में पैसा जा रहा है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते पांच साल में राज्य में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। जबकि आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे थी। हमने डीबीटी से 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में आज 26 लाख किसान अलग-अलग अनाजों की खेती में लगे हैं। जो लोग गांव से शहर गए थे खेती में लाभ देखकर गांव की ओर लौट रहे हैं हैं। तेंदु पत्ता के कारोबार से हजारों लोगों को काम मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बघेल ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तेरा फ्री रेवड़ी, मेरा जन कल्याण, यही विचारधारा चल रही है। हमलोग गरीबों को चावल दे रहे हैं तो रेवड़ी है। यदि धान के प्रति क्विंटल 2400 रुपये दे रहे तो रेवड़ी है। यही भारत सरकार लाखों करोड़ रुपये उद्योगपति मित्रों का कर्ज माफ कर देती है तो वह रेवड़ी नहीं बल्कि रबड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed