{"_id":"6492f16db371b436b205c375","slug":"cm-bhupesh-baghel-targets-bjp-over-conversion-foreign-funding-and-amit-shah-visit-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'BJP करा रही धर्मांतरण': CM भूपेश बोले-भारत सरकार की अनुमति के बिना विदेशी फंडिग कैसे; इनका आतंकियों से गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'BJP करा रही धर्मांतरण': CM भूपेश बोले-भारत सरकार की अनुमति के बिना विदेशी फंडिग कैसे; इनका आतंकियों से गठबंधन
Wed, 21 Jun 2023 06:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:17 PM IST
सार
सीएम बघेल ने कहा कि, अभी मणिपुर में आग लगी हुई है। वहां किस आतंकवादी संगठन के साथ इनका गठबधंन है। गिरिराज जी सही बोले हैं। चाहे उनकी जुबान फिसली हो लेकिन बात तो सही कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को धर्मांतरण, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान, सहित गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, मैं तो कहता हूं बीजेपी के समय सबसे ज्यादा चर्च बने। इस बात का खंडन करके बताएं। उनके पास तो सारी एजेंसी है। भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं प्रदेश में विदेशी फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार की अनुमति के बिना विदेश का पैसा कैसे आ सकता है। सारे एनजीओ पर शिकंजा कसा हुआ है। इसका मतलब आप सब करा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने धर्मांतरण पर कानून बनाया, पर पास क्यों नहीं कराया
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, 2006 के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया था। 2006 में विधानसभा में बिल पारित हुआ, लेकिन ये आज तक अटका क्यों है। इसे पारित क्यों नहीं कराया। 15 साल इस राज्य में बीजेपी को मौका मिला। इसमें 2014 से लेकर 2018 तक केंद्र और राज्य में इनकी ही सरकार थी। सीएम बघेल ने कहा कि, आतंकिवादियों को छोड़ने कौन गया था। यही लोग गए थे। जम्मू-कश्मीर की जेल से छुड़ाया इन्होंने। नक्सली रमन्ना और गणेश का नाम चार्जशीट से क्यों हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोज दीदी का जन्मदिन मनाने आ रहे अमित शाह
सीएम बघेल ने कहा कि, अभी मणिपुर में आग लगी हुई है। वहां किस आतंकवादी संगठन के साथ इनका गठबधंन है। गिरिराज जी सही बोले हैं। चाहे उनकी जुबान फिसली हो लेकिन बात तो सही कही है। वहीं उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि, कल सरोज दीदी का जन्मदिन हैं। हो सकता है कि उनका जन्मदिन मनाने आ रहे हों। हमारी छोटी बहन हैं। हम भी बधाई देते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, दुर्ग हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। भले ही बीच में थोड़ी कमजोर हुई थी, लेकिन दुर्ग हमेशा से कांग्रेस का रहा है।