फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Bhupesh Baghel targeted modi government for Jhiram Ghati massacre investigation

झीरम कांड पर CM का केंद्र पर निशाना: भूपेश बघेल बोले- नक्सली कमांडर रमन्ना और गणपति का नाम FIR से क्यों हटाया

Thu, 25 May 2023 12:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 12:35 PM IST
सार

झीरम हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जांच में क्यों लापरवाही बरती गई। कहा कि, जब एफआईआर कराई जाती है तो एनआईए कोर्ट से स्टे ले आती है। नरेंद्र मादी के प्रधानमंत्री बनते ही दंडकारण्य कमेटी की घटना मानकर जांच क्यों बंद कर दी गई। 
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel targeted modi government for Jhiram Ghati massacre investigation
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए झीरम घाटी हत्याकांड के गुरुवार को 10 साल हो गए हैं। इसे लेकर एक बार फिर सियायत गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले और जांच को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि, झीरम मामले में नक्सली लीडर रमन्ना और गणपति का एफआईआर से नाम क्यों हटाया गया। नक्सली कमांडर को क्यों बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जब केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


झीरम हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जांच में क्यों लापरवाही बरती गई। कहा कि, जब एफआईआर कराई जाती है तो एनआईए कोर्ट से स्टे ले आती है। कहा कि, हमने जो हमने सवाल उठाए हैं, उसका जवाब भाजपा दे। उन्होंने पूछा कि, नरेंद्र मादी के प्रधानमंत्री बनते ही दंडकारण्य कमेटी की घटना मानकर जांच क्यों बंद कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा- अनसुलझे सवाल आज भी जिंदा
मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम हमले में मारे गए और शहीदों को नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। कहा कि, झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद हमारे नेताओं और जवानों की शहादत को हम सबका प्रणाम। आज पूरा प्रदेश जब झीरम श्रद्धांजलि दिवस मना रहा है, तब सब अनसुलझे सवाल आज भी जिंदा हैं। हम सब राज्य को शांति का टापू बनाने की अपनी शपथ को दोहराते हैं।
 

बस्तर दौरे पर आज पहुंचेंगे सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दौरे पर भी रहेंगे। वे झीरम हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए वह लाल बाग मैदान में बनाए गए झीरम मेमोरियल पहुंचेंगे। यहां पर महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल समेत अन्य नेताओं की प्रतिमा लगी हुई है। जिसके बाद वे धरमपुरा के कृषि कॉलेज में शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा का अनावरण करने जाएंगे। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed