फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgath anganwadi workers expressed gratitude to cm bhupesh for honorarium increase

भरोसे के बजट से खिले महिलाओं के चेहरे: मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Mon, 06 Mar 2023 09:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से आज प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास दोगुना हो गया है। प्रदेश भर की आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं में हर्ष की लहर है।

विज्ञापन
chhattisgath anganwadi workers expressed gratitude to cm bhupesh for honorarium increase
विधानसभा में मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर ‘भरोसे के बजट‘ में उनका मानदेय बढ़ाए जाने पर आभार जताया। मानदेय वृद्धि की खबर सुनकर मुख्यमंत्री का आभार जताने बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका विधानसभा पहुंची। इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही थी। 

विज्ञापन


होली की खुशियां दोगुनी हुई
महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से आज प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास दोगुना हो गया है। प्रदेश भर की आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और डॉ. रश्मि आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका उपस्थित थीं।
विज्ञापन




10 हजार रुपये मानदेय हुआ
वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की घोषणानुसार प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय की राशि 6500 रुपये  बढ़ाकर 10 हजार रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3250 से बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रति माह करने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4500 से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed