{"_id":"64a1bcc38402fbffda0806db","slug":"chhattisgarh-student-leader-puneshwar-lahare-met-to-cm-bhupesh-baghel-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने की प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात, लिया सियासी मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने की प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात, लिया सियासी मंत्र
Sun, 02 Jul 2023 11:37 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:37 PM IST
सार
छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्हें अपनी छात्र राजनीति से अवगत कराते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लहरे का हौसला बढ़ाने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने सीएम भूपेश बघेल की मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्हें अपनी छात्र राजनीति से अवगत कराते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लहरे का हौसला बढ़ाने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने कहा कि निरंतर मेहनत करते रहिए। भविष्य में बड़ा मुकाम जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
छात्र नेता लहरे लंबे समय से छात्र राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रहित में आवाज बुलद करते रहे हैं। इन दिनों वो प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ लगातार नजर आ रहे हैं। बीते दिनों देवेंद्र नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल के साथ नजर आए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिं देव, डॉ. नंदकुमार साय, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नंदकुमार साय के करीबी हैं लहरे
बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे डॉ. नंदकुमार साय अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। साथ ही भूपेश सरकार ने साय को राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। ऐसे में लहरे साय के साथ हर कार्यक्रम में नजर आते रहते हैं। लहरे कांग्रेस प्रवेश के पहले भी साय के करीबी रहे हैं और उनके खास माने जाते हैं।
विज्ञापन