{"_id":"6423d81c46460716aa0e1aa3","slug":"chhattisgarh-news-ed-raided-hideouts-of-liquor-traders-and-leaders-on-second-day-raipur-durg-action-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दूसरे दिन भी ईडी की शराब कारोबारी और नेताओं के ठिकानों पर छापा, रायपुर-दुर्ग में कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दूसरे दिन भी ईडी की शराब कारोबारी और नेताओं के ठिकानों पर छापा, रायपुर-दुर्ग में कार्रवाई जारी
Wed, 29 Mar 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:48 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दूसरे दिन कार्रवाई चल रही है। शराब कारोबारी और नेताओं के ठिकानों पर छापामारी चल रही है।
विज्ञापन
रायपुर मेयर के घर में हो रही ईडी की कार्रवाई के विरोध मे प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। ईडी की टीम सुबह 5:00 बजे से छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर मेयर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, विनोद बिहारी आदि लोगों के यहां ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है।
इनमें ढेबर परिवार के यहां पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ चुका है, जिसके आधार पर ही ईडी द्वारा आगे की बात कही जाती है। इन छापों के बाद प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमाने के आसार हैं, क्योंकि ईडी की कार्रवाई में कुछ नेताओं को भी निशाना बनाने की चर्चा है।
विज्ञापन
लगातार छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे मारकर कार्रवाई जारी है। ईडी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, कि किन-किन जगहों पर छापे मार की कार्रवाई हुई है लेकिन जिनके के यहां छापे पड़े हैं उनके निवास के सामने सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।
गैंगस्टर विनोद बिहारी के घर ईडी की कार्रवाई
गैंगस्टर विनोद बिहारी के घर ईडी ने छापा मारा है। दुर्ग के होटल व्यवसायी विनोद बिहारी के घर ईडी पहुंच गई है। टीम चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंची है।
विनोद बिहारी आपराधिक पृष्ठभूमि से है। विनोद बिहारी के बड़े राजनीतिक नेताओं से संबंध हैं।
मौजूदा समय में रिश्ते में उनकी भाभी दुर्ग नगर निगम में निर्दलीय पार्षद है। दुर्ग में विनोद बिहारी के अलावा शराब कारोबारी पप्पू बंसल और एक उद्योगपति के घर में ईडी की कार्रवाई जारी है।