फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh news: Bilaspur and Jagdalpur included in Swadesh Darshan 2.0, CM vishnudeo Sai expressed gratit

पर्यटन में समृद्ध हो रहा हमर छत्तीसगढ़: बिलासपुर और जगदलपुर स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल, सीएम साय ने जताया आभार

Fri, 26 Jul 2024 04:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: Bilaspur and Jagdalpur included in Swadesh Darshan 2.0, CM vishnudeo Sai expressed gratit
सीएम विष्णुदेव साय और पीएम नरेद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया है। जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल ‘मयाली बगीचा’ के विकास के लिए इसे उप-योजना ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ में शामिल किया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ‘प्रसाद’ योजना में भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय की ओर से इन जगहों का चयन किया जाना प्रदेशवासियों के लिए खुशी का विषय है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में एवं जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल "मयाली बगीचा" के विकास के लिए इसे उप-योजना "चुनौती आधारित गंतव्य विकास" में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे "प्रसाद" योजना में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन जगहों का चयन किया जाना निश्चित ही प्रदेशवासियों के लिए खुशी का विषय है। मैं प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed