{"_id":"63e9b712dc17940c040460b4","slug":"chhattisgarh-health-minister-ts-singh-deo-drives-car-in-balod-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मंत्री सिंहदेव के इस अंदाज के मुरीद हुए लोग, खुद कार चलाकर मंत्री और पूर्व विधायक को लेकर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मंत्री सिंहदेव के इस अंदाज के मुरीद हुए लोग, खुद कार चलाकर मंत्री और पूर्व विधायक को लेकर निकले
Mon, 13 Feb 2023 09:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Feb 2023 09:35 AM IST
सार
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बालोद में भी उनका यह अंदाज देखने को मिला। जब मंत्री अनिला भेड़िया के साथ वह खुद गाड़ी चलाते हुए निकले और गाड़ी के पीछे सीट पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा समेत अन्य उनके कार्यकर्ता भी बैठे रहे।
विज्ञापन
मंत्री सिंहदेव ने खुद चलाई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बालोद जिला पहुंचे तो मां गंगा मैया मंदिर में उनका युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिवादन किया। सरकार बनने के बाद पहली बार बालोद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर सेल्फी ली। यह समय कार्यकर्ताओं की उत्सव जैसा था।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ड्राइवर को कहा कि गाड़ी मैं चला लूंगा, उन्होंने इसके बाद सुरक्षाबलों के साथ चर्चा की। फिर खुद गाड़ी में बैठ गए और उनकी बाजू वाली सीट पर मंत्री अनिला भेड़िया भी बैठी रहीं। पीछे पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा और अन्य भी बैठे रहे।
अलग अंदाज
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बालोद में भी उनका यह अंदाज देखने को मिला। जब मंत्री अनिला भेड़िया के साथ वह खुद गाड़ी चलाते हुए निकले और गाड़ी के पीछे सीट पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा समेत अन्य उनके कार्यकर्ता भी बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके इस अंदाज का जोरदार अभिवादन किया।
विज्ञापन
क्या हुई चर्चा...?
मंत्री अनिला भेड़िया एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक अलग गाड़ी में साथ में निकले। यह सभी किसी आयोजन में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ वाहन में भैयाराम सिन्हा भी थे राजनीतिक गलियारे में इस बात की जमकर चर्चा है कि टीएस सिंहदेव जोकि प्रदेश की राजनीति में अपना एक अलग वर्चस्व रखते हैं प्रदेश स्तर पर अनबन की खबरें आती रहती है, ऐसे में बंद गाड़ी में क्या चर्चा हुई। इसको लेकर भी कई कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर चर्चा बनी हुई है।