{"_id":"653ef77849ca83ff5f0e6da3","slug":"chhattisgarh-elections-2023-campaign-intensified-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Elections 2023 : प्रचार अभियान तेज, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Elections 2023 : प्रचार अभियान तेज, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर साधा निशाना
Mon, 30 Oct 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:53 AM IST
सार
प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर चुनावी वार तेज कर दिया है। कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक इन दिनों राज्य में चुनावी अभियान को धार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान गति पकड़ चुका है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर चुनावी वार तेज कर दिया है। कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक इन दिनों राज्य में चुनावी अभियान को धार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
रायपुर में नड्डा बोले-भ्रष्टाचार में लिप्त है बघेल सरकार
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इस कड़ी में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। नड्डा रायपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के अमलीडीह क्षेत्र में बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
नड्डा ने खैरागढ़ में एक रोड शो के दौरान कहा कि उन्होंने (बघेल) गाय के गोबर को भी नहीं बख्शा। क्या वह गोबर घोटाले में शामिल नहीं थे? कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था लेकिन अब यह ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन
राजनंदगांव में राहुल ने कहा-कांग्रेस गरीबों दलितों व किसानों की सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया कि यदि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों की सरकार है, जो उनके दिल की बात सुनती है।
राजनांदगांव जिला मुख्यालय में रविवार को चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि सरकार बनने पर कृषि मजदूरों को सात हजार के बजाय 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरे देश में जाति गणना कराएंगे। राहुल ने इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनी और खेत में काम भी किया।