फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh congress president mohan markam targets amit shah

'शाह कांग्रेस के शुभांकर': गृहमंत्री की रैली पर PCC चीफ का निशाना, मरकाम बोले- उनका चुनावी आगाज हमारे लिए शुभ

Sun, 08 Jan 2023 10:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 10:33 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता को 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद कांग्रेस की जबाबदेह सरकार मिली है जो किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत 2640 रुपये दे रही। सभी वर्ग के लिए कांग्रेस सरकार न सिर्फ योजनाएं बना रही, उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी कर रही। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress president mohan markam targets amit shah
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुई गृहमंत्री अमित शाह की रैली को कांग्रेस ने शुभ बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह छतीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत करने आए थे। यह हमारे लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि, अमित शाह कांग्रेस के शुभांकर हैं। शाह ने 2018 में भी भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते समय मिशन 65 का नारा दिया था। वो कांग्रेस के शुभ साबित हुआ 65प्लस अर्थात 68 सीटें कांग्रेस की आईं। तीन बार सत्ता में रही भाजपा 14 पर सिमट गई थी। 

विज्ञापन




रमन राज का 15 साल भ्रष्टाचार, कुशासन और वादा खिलाफी का युग
अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि, अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता से रमन सिंह के किन कामो के आधार पर वोट मांगने की बात कर रहे। रमन राज का 15 साल भ्रष्टाचार, कुशासन और वादा खिलाफी का युग था। किसानों को हर चुनाव के पहले बोनस देने का वादा किया, लेकिन कभी नहीं दिया। किसानों 2100 रुपये धान की कीमत देने का वादा, आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी सब वादे झूठे साबित हुए। तीन बार सरकार रही, पर पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार का झांसा, बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे ज्यादा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगने की बात कर रहे। जनता मोदी को भी क्यों वोट देगी? नौर सालो में मोदी ने भी तो एक वादा पूरा नहीं किया। हर साल 2 करोड़ युवाओ को रोजगार का सब्जबाग दिखाया था। आज देश की बेरोजगारी दर 1972 के बाद 50 साल में सबसे ऊंचे पायदान पर है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा था। आज महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से खुश
मरकाम ने कहा कि, भाजपा का किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा था, लेकिन लागत के बराबर भी समर्थन मूल्य नहीं मिल। ऐसे में जनता मोदी को या उनके नाम पर क्यों वोट दे? जनता बार-बार भाजपा की जुमले बाजी में नहीं आने वाली। देश में भजपा और मोदी का युग अवसान की ओर है। काठ की हांडी एक और बार नही चढ़ने वाली। जबकि राज्य की कांग्रेस सरकार न सिर्फ योजनाएं बना रही, उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी कर रही। जनता कांग्रेस से खुश है। आज छत्तीसगढ़ में लोगो की आर्थिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक उन्नति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed