{"_id":"6ac78d4dbe207ab15a0abbb2","slug":"illegal-scrap-worth-rs-18-lakh-seized-in-raigarh-truck-seized-driver-arrested-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: रायगढ़ में फिर पकड़ा 18 लाख रुपये के अवैध स्क्रैप, ट्रक जब्त; चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: रायगढ़ में फिर पकड़ा 18 लाख रुपये के अवैध स्क्रैप, ट्रक जब्त; चालक गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 06:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:02 PM IST
सार
पुलिस ने अवैध स्क्रैप का परिवहन कर रहे एक 10 चक्का ट्रक को घेराबंदी करके पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई में 23.880 टन अवैध कबाड़ बरामद हुआ है, जिसे रायगढ़ इस्पात प्लांट में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ पुलिस ने अवैध स्क्रैप का परिवहन कर रहे एक 10 चक्का ट्रक को घेराबंदी करके पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई में 23.880 टन अवैध कबाड़ बरामद हुआ है, जिसे रायगढ़ इस्पात प्लांट में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए कबाड़ की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 57 हजार रुपये है। अवैध स्क्रैप और परिवहन में इस्तेमाल किए गए 10 चक्का ट्रक समेत पुलिस ने करीब 18 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 10 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप लोड किया गया है, जिसे रायगढ़ इस्पात प्लांट में अनलोड करने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी की और मार्ग से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोककर उसकी जांच की, तो वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप कबाड़ लदा हुआ पाया गया।
चालक से पूछताछ और वजन
पुलिस ने वाहन चालक से कबाड़ के संबंध में दस्तावेज मांगे। चालक की पहचान 51 वर्षीय स्युवीर सिंह के रूप में हुई, जो ओडिशा राज्य के संबलपुर जिले के थाना बुडाराजा अंतर्गत ग्राम ऐंठापाली का निवासी है। पूछताछ के दौरान चालक स्युवीर सिंह ने बताया कि वह संबलपुर के ग्राम रैमण्ड से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जा रहा था। जब पुलिस ने उससे कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो उसने पहले टालमटोल किया। बाद में वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन में लोड स्क्रैप का कांटा कराया, जिसमें कुल 23.880 टन कबाड़ पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
अवैध स्क्रैप और ट्रक को मिलाकर करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी स्युवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों द्वारा पूंजीपथरा क्षेत्र में इस अवैध कबाड़ को खपाने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही मुस्तैदी दिखाते हुए कबाड़ जब्त कर लिया।