{"_id":"63eb3e12691597ae44079c6a","slug":"chhattisgarh-bjp-spokesperson-deepak-mhaske-commented-on-congress-government-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बीजेपी प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कांग्रेस पर किया तंज, बोले- जनता को लूटने पर उतर आई है पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बीजेपी प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कांग्रेस पर किया तंज, बोले- जनता को लूटने पर उतर आई है पार्टी
Tue, 14 Feb 2023 01:24 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि निर्माण नियमितीकरण में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी जनता से लूट खसोट कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने निर्माण नियमितीकरण में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके साथ कहा है कि संपत्ति कर आधा करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब जनता को लूटने पर उतर आई है। बता दें कि प्रदेश के अवैध निर्माण को वैध करने के लिए शासन ने नियमितीकरण कानून लागू किया है। लेकिन इस नियमितीकरण की आड़ में प्रदेश के कांग्रेसी महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी निर्माण को अवैध बताकर नियमित कराने का नोटिस जारी कर दिया है। जो पूरी तरह से गलत हे। इससे लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
दीपक म्हस्के ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आर्थिक बदहाली के दरवाजे तक पहुंच चुके नगरीय निकायों को कोई बजट आवंटित नहीं कर रही है। निगम की आय बढ़ाने के बजाय निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस के नगरीय निकाय के पदाधिकारी जनता पर दबाव बना रहे हैं और आर्थिक शोषण व भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि भाजपा इस कांग्रेसी लूट का हर स्तर पर कड़ा विरोध करेगी। कानून के अनुसार जिनको नियमितीकरण करवाया जाए, अगर कोई निर्माण अवैध है तो उस पर कार्रवाई करे। जनता को डराकर लूटने का प्रयत्न न किया जाए।
विज्ञापन