फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Getting a ration card made has become difficult? Now, information must be provided across 40 points

सीजी: राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी, परिवार की संयुक्त फोटो भी अनिवार्य

Sat, 31 Oct 2026 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 11:12 AM IST
सार

राज्य में स्मार्ट पीडीएस 2.0 के तहत राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब बीपीएल और एपीएल कार्ड के लिए 40 बिंदुओं में जानकारी, परिवार की संयुक्त फोटो और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
CG: Getting a ration card made has become difficult? Now, information must be provided across 40 points
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में खाद्य विभाग ने फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने और अपात्र हितग्राहियों की पहचान करने के उद्देश्य से 'स्मार्ट पीडीएस 2.0' के तहत आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब बीपीएल और एपीएल दोनों श्रेणियों के राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को 40 बिंदुओं में विस्तृत जानकारी देनी होगी। हालांकि, राशन कार्ड की पात्रता शर्तें मौजूदा व्यवस्था की तरह ही यथावत रखी गई हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में 83.31 लाख से अधिक राशन कार्ड पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्यों की संयुक्त फोटो होगी आवश्यक
स्मार्ट पीडीएस 2.0 प्रणाली में सबसे प्रमुख बदलाव राशन कार्ड पर लगने वाले चित्र से जुड़ा हुआ है। पुरानी व्यवस्था में केवल परिवार की महिला मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो लगाई जाती थी। नए नियमों के अनुसार अब राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का एक ही फ्रेम में खिंचवाया गया संयुक्त चित्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, आवेदन फॉर्म में यह भी जानकारी मांगी जा रही है कि घर में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन और एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं। आवेदकों को परिवार के मुखिया के बैंक खाते का विवरण, संपत्ति का ब्योरा तथा सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन


पढे़ं:  पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला; 33 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


नए आवेदकों और नाम संशोधन कराने वालों पर असर
प्रदेश में राशन कार्ड बनाने और उनमें संशोधन कराने की प्रक्रिया वर्ष भर जारी रहती है। इस कारण नए नियमों का सीधा प्रभाव नए आवेदकों के साथ-साथ उन परिवारों पर भी पड़ेगा, जिन्हें राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम जुड़वाना या हटवाना है। पूर्व में बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए अधिक दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते थे, परंतु अब एपीएल कार्डधारकों के लिए भी औपचारिकताएं बढ़ा दी गई हैं। नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन मॉड्यूल से जोड़ दिया गया है। नाम जुड़वाने के लिए संबंधित सदस्य के दस्तावेज के साथ नाम जोड़ने का कारण बताना होगा, वहीं नाम हटवाने के लिए भी स्पष्ट वजह दर्ज करनी होगी।

स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल से ही होंगे आवेदन
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड के लिए अब कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी आवेदकों को 'स्मार्ट पीडीएस 2.0' के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। यदि फॉर्म भरते समय 40 बिंदुओं में से कोई भी जानकारी अधूरी रह जाती है या आवश्यक दस्तावेज पूरी तरह अपलोड नहीं होते हैं, तो डिजिटल प्रणाली आवेदन को स्वीकार नहीं करेगी। ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद राशन कार्ड का भौतिक वितरण पूर्व की भांति संबंधित जोन कार्यालयों से ही किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता और वैवाहिक स्थिति जैसे दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed